[email protected]

लखनऊ! बसपा सुप्रीमो मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने का ऐलान किया है

September 23, 2026

बसपा सुप्रीमो मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने का ऐलान किया है। पार्टी में नंबर-2 माने जाना वाल यह पद पहले बड़े भतीजे आकाश के पास था। मायावती ने 9 सितंबर को आकाश को पार्टी से बाहर कर दिया था। कहा था-आकाश को पार्टी से ज्यादा ससुर अशोक सिद्धार्थ प्रिय हैं।

दरअसल, उत्तराधिकारी और परिवार की भूमिका को लेकर बार-बार अपने फैसले पलट रहीं मायावती ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई थी। 20 दिन में उनकी यह दूसरी बैठक थी। लखनऊ बसपा ऑफिस में मायावती ठीक सुबह 11 बजे पहुंचीं। उनके साथ छोटे भाई आनंद कुमार और छोटे भतीजे ईशान आंनद भी आए।

मायावती सीधे अपनी चेयर तक पहुंचीं। वहां ईशान आनंद हाथ बांधकर काफी देर तक खड़े रहे। इसके बाद मायावती ने उनकी पीठ पर हाथ रखा तो उन्होंने बसपा सुप्रीमो के पैर छूए। इस दौरान हॉल में बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव दिखाई दिया। अभी तक मायावती के बगल में 4-5 कुर्सियां लगती थीं। लेकिन, आज प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष आनंद कुमार और ईशान आनंद के लिए भी सामने की लाइन में कुर्सी लगी हुई थी।

मीटिंग में दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे प्रिंस यूकेश सिंह भी पहुंचे। इसके अलावा बसपा के 400 पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, जबकि यूपी-उत्तराखंड से जिला अध्यक्ष और मंडल कोऑर्डिनेटर भी मीटिंग में शामिल हुए।
#BSP #Mayawati #Indianpolitician
#Lucknow #TopNews

Related posts

Determined woman throws darts at target for concept of business success and achieving set goals

Leave a Comment