
अमेरिकी चुनाव में एबर कवास ने न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट की सीट जीतकर इतिहास रच दिया है। वह पहली फिलिस्तीनी महिला हैं, जिसे न्यूयॉर्क की राज्य विधायिका के लिए चुना गया है। कवास ने न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट डिस्ट्रिक्ट 12 की सीट पर जीत हासिल की है। जीत के बाद कवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “हमने इतिहास रच दिया है।”
ममदानी और सैंडर्स का समर्थन
ब्रुकलिन की रहने वाली 34 वर्षीय फिलिस्तीनी-अमेरिकी एबर कवास ने 74.3% वोट हासिल करते हुए रिपब्लिकन उम्मीवादर हान-खोन टो को बड़े अंतर से हराया। कवास ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी और सीनेटर बर्नी सैंडर्स के समर्थन के प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की थी और राज्य की दावेदारी पक्की की थी।
पहली फिलिस्तीनी-अमेरिकी के साथ ही न्यूयॉर्क की राज्य विधायिका में चुनी जाने वाली वह पहली मुस्लिम महिला भी हैं। उन्होंने अपने चुनाव अभियान के दौरान गाजा में इजरायल की कार्रवाइयों के लिए अमेरिकी फंडिंग का विरोध किया था।
कवास को पहले ही चुनाव में जीत
पहली बार चुनाव लड़ रही कवास की यह जीत काफी अहम है। उन्होंने जून में स्टेट सीनेट डिस्ट्रिक्ट 12 के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन हासिल किया था। क्वींस का यह इलाका डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ माना जाता है। कई प्रोग्रेसिव डेमोक्रेट्स ने उनका समर्थन किया। इनमें ममदानी, सीनेटर बर्नी सैंडर्स और हाउस की सदस्य रशीदा तलाइब शामिल हैं।
कवास ने डेमोक्रेटिक सोशल एजेंडे के तहत चुनाव लड़ा था। उन्होंने डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका का समर्थन हासिल था। इस समूह ने पिछले साल से काफी तरक्की की, जब इसके सदस्य जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर में मेयर का चुनाव जीता।
कौन हैं एबर कवास?
कवास का जन्म न्यूयॉर्क में फिलिस्तीनी माता-पिता के घर हुए और वह यहीं पली-बढ़ी हैं।
उनके माता-पिता फिलिस्तीनी थे, जो 1990 के दशक में अमेरिका में आकर बस गए थे।
राजनीति में आने से पहले कवास ने 15 से ज्यादा साल आयोजक के रूप में काम किया।
इस दौरान वह श्रमिकों के अधिकारों, प्रवासी समुदायों और फिलिस्तीनियों के अधिकार के लिए संघर्ष किया।
इस महीने की शुरुआत में उन्होंने न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट और इजरायली सर्विलांस कंपनी कॉग्नाइट के बीच एक समझौता का विरोध किया।
750000 डॉलर के इस समझौते का मकसद AI पर आधारित मोबाइल फोन ट्रैकिंग तकनीक विकसित करना था।
सिविल राइट्स समूहों के कड़े विरोध के बाद NYPD ने पिछले सप्ताह इस समझौते से कदम पीछे खींच लिए थे।
#america #americaelection #uselections अमेरिका न्यूज़, न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट, अबर कवास, हिजाब वाली महिला, अमेरिका में हिजाब, न्यूयॉर्क चुनाव 2026, अमेरिका मिडटर्म चुनाव, अमेरिकी मुस्लिम महिला, इतिहास रचा, इंटरनेशनल न्यूज़, The Nation Ink
