
गाजियाबाद GDA प्रवर्तन जोन-1 की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में! शिकायतकर्ता से बिना बातचीत किए ही IGRS पर दिखा दिया संतुष्ट, JE इम्तियाज अली की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल! गाजियाबाद के नंदग्राम स्थित 100 फुटा रोड पर आनंद त्यागी द्वारा कराए जा रहे निर्माण की वैधता एवं स्वीकृत मानचित्र की जांच के लिए सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर GDA से शिकायत की गई थी। इस पर प्राधिकरण ने शिकायत संख्या GDA71949 जारी की, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 29 सितंबर 2026 को IGRS पोर्टल पर शिकायत संख्या 40014026071953 दर्ज कराई गई। अब GDA प्रवर्तन जोन-1 की निस्तारण आख्या में चौंकाने वाली बात सामने आई है। आख्या के बिंदु संख्या 14 में शिकायतकर्ता से फोन पर बातचीत और बिंदु संख्या 16 में शिकायतकर्ता को संतुष्ट दर्शाया गया है, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि किसी भी अधिकारी ने उनसे कोई बातचीत नहीं की और न ही उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की। इतना ही नहीं, आख्या में शिकायतकर्ता का गलत एवं बंद मोबाइल नंबर दर्ज है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अधिकारियों ने किस नंबर पर बातचीत की और शिकायतकर्ता को संतुष्ट किस आधार पर घोषित कर दिया? शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रवर्तन जोन-1 के JE इम्तियाज अली न तो फोन उठाते हैं और न ही शिकायतों पर कोई स्पष्ट जवाब देते हैं। पूर्व शिकायत GDA71949 के समय भी यही स्थिति रही। अब सवाल यह है कि क्या GDA में शिकायतों का समाधान केवल कागजों पर किया जा रहा है? क्या बिना शिकायतकर्ता से बातचीत किए संतुष्टि दर्ज करना नियमों के अनुरूप है? GDA उपाध्यक्ष से मांग है कि JE इम्तियाज अली सहित आख्या तैयार एवं अनुमोदित करने वाले अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही प्रवर्तन जोन-1 में पूर्व में निस्तारित शिकायतों की भी समीक्षा हो, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अन्य शिकायतकर्ताओं को भी बिना बातचीत किए संतुष्ट तो नहीं दर्शाया गया। यदि जांच में लापरवाही, भ्रामक रिपोर्ट या मिलीभगत की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए।
शिकायतकर्ता: RED 7 NEWS 24 (Digital Media)

