[email protected]

गाज़ियाबाद में हत्या के वांछित आरोपी से पुलिस की मुठभेड़,

October 14, 2026

 चेकिंग के दौरान रोकने पर भागने लगा आरोपी; पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोप

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को रोकने का प्रयास किए जाने पर वह मोटरसाइकिल से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिलाल (करीब 27 वर्ष), निवासी केला गोदाम, थाना अंकुर विहार क्षेत्र, गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं। वह 12 अक्टूबर 2026 को थाना ट्रोनिका सिटी में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित बताया गया हैं।

हत्या के मामले में गिरफ्तारी के लिए गठित की गई थीं तीन टीमें

एसीपी लोनी रामकिशन राना ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को थाना ट्रोनिका सिटी में हत्या की घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई थीं। इसी क्रम में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल तेजी से आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने के बजाय खानपुर की ओर भागने लगा। संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया।

पुलिस का दावा—पीछा करने पर आरोपी ने की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, पीछा किए जाने के दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम बिलाल बताया। पुलिस के अनुसार, जांच में उसकी पहचान हत्या के मामले में वांछित आरोपी के रूप में हुई हैं। घायल होने के कारण उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

आरोपी के कब्जे से हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से हथियार और अन्य सामान बरामद करने की जानकारी दी हैं। बरामदगी में एक चाकू, एक तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मोटर साइकिल शामिल हैं। पुलिस अब बरामद हथियारों और कारतूसों के संबंध में आवश्यक जांच एवं कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में भी नियमानुसार जांच की जा सकती हैं।

हत्या के मुकदमे में वांछित था आरोपी

पुलिस के अनुसार, बिलाल थाना ट्रोनिका सिटी में हत्या की घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे में वांछित था। फिलहाल, उसके विरुद्ध दर्ज हत्या के मुकदमे के अतिरिक्त अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं। मुठभेड़ के बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस का कहना हैं कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। हत्या की घटना से संबंधित विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम की कार्रवाई

इस कार्रवाई को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान चेकिंग के समय संदिग्ध मोटर साइकिल सवार का सामना पुलिस टीम से हुआ और पीछा करने के बाद मुठभेड़ की स्थिति बनी।

Author: TnI

Related posts

Determined woman throws darts at target for concept of business success and achieving set goals

Leave a Comment