
चौतरफा विरोध के बाद बैकफुट पर आए CEC ज्ञानेश कुमार! यूपी में SIR के दौरान वोटर लिस्ट से कटे नाम जुड़वाने के लिए लगेगा विशेष कैंप, फॉर्म-6 भरकर फिर जुड़ें मतदाता सूची में!
देशभर में SIR पूरा होने के बाद वोटर लिस्ट से नाम कटने की शिकायतें आ रही हैं। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर हैं। सभी के जेहन में सवाल है कि क्या SIR में नाम कटने के बाद अब वोट नहीं दे सकते? जवाब है… वोटर लिस्ट में नाम दोबारा भी जुड़वाया जा सकता है।
इसके लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत भी नहीं। घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में यह काम हो जाएगा। निर्वाचन आयोग 3 तरह की सुविधाएं देता है। 1- नाम दोबारा जुड़वाना। 2- नाम-पता संशोधन करना। 3- मृतक का नाम हटाना और डुप्लीकेट वोटर पर आपत्ति जताना।
अगर नाम कट गया, तो घर बैठे 10 मिनट में आवेदन करें
चुनाव आयोग के ऑफिशियल पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं।
मोबाइल नंबर और OTP की मदद से अकाउंट बनाकर लॉगिन करें।
होमपेज पर ‘न्यू वोटर रजिस्ट्रेशन (फॉर्म-6)’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
राज्य, जिला और अपना विधानसभा क्षेत्र चुनें।
अपना पूरा नाम, माता/पिता/पति का नाम भरें।
जन्मतिथि और वर्तमान पता सही-सही दर्ज करें।
डॉक्यूमेंट अपलोड करें-
• पासपोर्ट साइज फोटो
• आयु प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट)
• निवास प्रमाण पत्र (तहसील से बनेगा)
SIR अभियान वाले क्षेत्रों के लिए दिया गया सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरकर ‘सब्मिट’ करें।
सब्मिट करते ही आपको 12 डिजिट का रेफरेंस नंबर मिलेगा। इससे आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे।
अगर आप ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे या सर्वर में दिक्कत आ रही है, तो अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से मिलना होगा। उनसे फॉर्म-6 लेकर उसमें नाम-पता, जन्मतिथि और पिछले वोटर आईडी की सही जानकारी भरें। फॉर्म-6 voters.eci.gov.in से डाउनलोड करके प्रिंट भी ले सकते हैं।
भरे हुए फॉर्म के साथ अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी अटैच करें। अब इसे अपने बीएलओ को सौंप दें। फॉर्म जमा करते समय बीएलओ के साइन और तारीख वाली पावती रसीद जरूर ले लें। जिससे प्रोसेस न होने पर रेफरेंस नंबर से 1950 पर शिकायत कर सकें।
अनिल कुमार गॉड पिछले 15 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. गॉड.की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान मै TNI . अनिल कुमार गॉड ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग करना उनका शौंक है
