[email protected]

गुजरात/बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बच्चूभाई खाबड़ के बंगले की बाहरी दीवारों को धोते दिखाई दिए.

October 6, 2026

गुजरात के दाहोद जिले से एक विवादास्पद मामला सामने आया है. यहां देवगढ़ बारिया कस्बे में फायर ब्रिगेड की गाड़ी अचानक इलाके में पहुंची तो लोगों को लगा कि कहीं आग लगी है. लेकिन थोड़ी ही देर बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बच्चूभाई खाबड़ के बंगले की बाहरी दीवारों को धोते दिखाई दिए.

फायर की गाड़ी विधायक के बंगले के सामने खड़ी थी और फायरकर्मी पानी की तेज बौछारों से बंगले की धूल साफ कर रहे थे. जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस पर घमासान मच गया.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक रविवार को बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बच्चूभाई खाबड़ के बंगले की बाहरी दीवारें धोने के लिए नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था. इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. जिसमें फायर ब्रिगेड कर्मी खाबड़ के घर की दीवारों पर पानी का छिड़काव करते दिख रहे हैं. जिससे कांग्रेस और अन्य पार्टियां हमलावर हो गई हैं.

बता दें कि घटना दाहोद जिले के धनपुर तालुका के पिपेरो गांव में हुई. जहां देवगढ़ बारिया नगरपालिका की फायर ब्रिगेड गाड़ी लगभग 24 किलोमीटर दूर जाकर विधायक के घर पहुंची. यहां से फायर की कॉल गई थी और यही वजह थी कि गाड़ी के साथ फायरमैन भी तत्काल सब काम छोड़कर विधायक के घर पहुंचने, लेकिन वहां पहुंचने पर आग बुझाने का कोई काम नहीं था, बल्कि फायरकर्मियों को विधायक के बंगले की बाहरी दीवारें साफ करने का काम सौंप दिया गया. काफी देर तक फायरकर्मी बंगले की दीवारों पर पानी का छिड़काव करते रहे.

इस घटना के सीसीटीवी वायरल होने के बाद खड़े हुए सवालों पर देवगढ़ बारिया नगरपालिका के अध्यक्ष धर्मेश कालाल ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि विधायक के यहां से कॉल कर फायर ब्रिगेड को क्यों बुलाया गया. उन्होंने बताया, “जब फायरकर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां कोई आग नहीं लगी थी, उन्हें घर की बाहरी दीवार धोने के लिए कहा गया. उन्होंने काम शुरू कर दिया और दीवारों पर पानी छिड़कने लगे. उसी दौरान उन्होंने फायर चीफ को भी फोन किया, जिन्होंने उन्हें तुरंत काम रोकने को कहा. इसके बाद मुझे भी कॉल आई, जिसके बाद मैंने उन्हें विधायक से चार्ज वसूलने को कहा.”

इस घटना की पुष्टि करते हुए फायर ऑफिसर मयूर चौहान बताया कि उन्हें नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेश कालाल का फोन आया था कि आग की कॉल है. ‘मैंने उनसे पूछा कि आग की कॉल है या विशेष कॉल है? तो कालाल ने मुझसे तत्काल गाड़ी भेजने को कहा. करीब 24 किलोमीटर का सफर कर जब कर्मचारी वहां पहुंचे तो विधायक के लोगों ने उन्हें बंगले के बाहर की दीवार धोने के लिए कहा, जिन पर काफी धूल लगी थी. कर्मजब मुझे जानकारी मिली तो मैंने काम रोकने को कहा और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया. उसके बाद जरूरी चार्ज वसूल लिया गया.’

नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि दिवाली की सफाई के लिए बुलाई गई फायर ब्रिगेड ने इस काम के लिए विधायक के बेटे बलवंत खाबड़ से 2,700 रुपये का शुल्क वसूल लिया है. हालांकि इस बारे में बच्चूभाई खाबड़ की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जानकारी सामने नहीं आई है.

इस घटना पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए हैं. देवगढ़ बारिया कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष राजेश रावल ने कहा, “सफाई के दौरान अगर कोई अप्रिय घटना हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती? हम जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं.”

उन्होंने कहा कि यह घटना सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग का मामला है. फायर ब्रिगेड का मुख्य काम आग बुझाना और आपात स्थितियों से निपटना होता है. सामान्य घर की सफाई के लिए सरकारी वाहन और कर्मचारियों का इस्तेमाल किए जाने पर कई सवाल उठ रहे हैं.

वहीं स्थानीय लोगों ने भी कहा कि क्या विधायक होने के नाते निजी काम के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल उचित है?

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना के बाद नगरपालिका अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने चार्ज वसूल लिया है, इसलिए तकनीकी रूप से कोई गड़बड़ी नहीं है. लेकिन विपक्षी दल और आम लोग पूछ रहे हैं कि आग की कॉल बताकर गाड़ी भेजने की जरूरत क्यों पड़ी. अगर दीवार धोनी थी तो प्राइवेट साधन क्यों नहीं अपनाए गए.

अनिल कुमार गॉड पिछले 12 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. गॉड.की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान मै TNI . अनिल कुमार गॉड ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग करना उनका शौंक है

Related posts

Determined woman throws darts at target for concept of business success and achieving set goals

Leave a Comment