[email protected]

पंजाब की फगवाड़ा स्थित BJP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

September 27, 2026

पंजाब की फगवाड़ा स्थित BJP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार देर रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया। यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से कथित रेप की सूचना सोशल मीडिया ग्रुप्स में तेजी से वायरल हुई। इसके बाद हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए।
छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ की और एक हिस्से में आग लगा दी। यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर हंगामे के बाद छात्रों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया। रात करीब ढाई बजे लगाया गया जाम अब भी लगा हुआ है।
SSP का कहना है कि जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं, DIG नवीन सिंगला ने कहा कि रेप की FIR दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए SIT का भी गठन कर दिया है, जिसमें 5 सदस्य स्टूडेंट्स ही हैं। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स ने कहा है कि FIR कॉपी मिलते ही हाईवे का जाम खोल दिया जाएगा।
वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी रे
प के आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी प्रदर्शन या धरने में भाग न लें। बता दें कि यह यूनिवर्सिटी भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की है।
1 शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक संदिग्ध मैसेज तेजी से फैला। दावा किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एक छात्रा के साथ रे*प किया है। मैसेज वायरल होते ही छात्रों का गुस्सा भड़क गया। वे हॉस्टल के बाहर जमा होने लगे।
2 छात्रों ने देर रात सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का आरोप था कि कैंपस में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। इससे बाहरी लोग आसानी से अंदर आ जाते हैं। गुस्साए छात्रों ने कैंपस की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया और एक जगह आग लगा दी।
3 इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट की ओर बढ़े और वहां तोड़फोड़ की। मुख्य गेट से बाहर निकलकर छात्रों ने चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना दे दिया। इससे हाईवे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

छात्रों की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उस छात्रा का है, जिसका रेप हुआ। छात्रों का आरोप है कि रेप की शिकायत छात्रा ने हॉस्टल वॉर्डन और मैनेजमेंट से की थी। उन्होंने छात्रा की सुनवाई नहीं की। उल्टा छात्रा को घर भेज दिया।
छात्रों का दावा है कि 2 दिन बाद छात्रा अपने घर से यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लौटी। इसके बाद उसी रात उसने हॉस्टल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी।

Related posts

Determined woman throws darts at target for concept of business success and achieving set goals

Leave a Comment