[email protected]

गोरखपुर डूबा तो रात 11 बजे ‘स्पेन सिटी’ देखने निकले रविकिशन! रील बनी, फोटो खिंची;

September 27, 2026

गोरखपुर डूबा तो रात 11 बजे ‘स्पेन सिटी’ देखने निकले रविकिशन! रील बनी, फोटो खिंची; सांसद का घर भी बारिश में डूबा, शहर अब भी तालाब!
शाम को बारिश तेज होने के बाद शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। गोलघर, हरिओम नगर और विजय चौक में कई जगह घुटने तक पानी लग गया। रुस्तमपुर से आजाद चौक तक भी सड़क पर काफी पानी भर गया। लोग पैंट मोड़कर पानी के बीच से आते-जाते दिखाई दिए।
जलभराव के कारण कई दोपहिया वाहन भी बंद हो गए। पानी साइलेंसर तक पहुंचने के बाद स्कूटी और बाइक सड़कों पर ही खड़ी हो गईं। कई लोग अपनी बंद बाइक और स्कूटी को पानी के बीच पैदल खींचते नजर आए।
सांसद रवि किशन शनिवार को भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी पर भड़क गए। जलभराव की शिकायत को लेकर दोनों के बीच फोन पर जमकर बहस हुई। रवि किशन ने पार्षद पर सपा नेता बनने का आरोप लगा दिया।
रवि किशन ने कहा, “जलभराव खत्म करने के लिए सब मशीन चालू बा। सपा जॉइन कर लिए क्या?” इस पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने उन्हें टोका और कहा, “कैसे बात कर रहे हैं। आपने क्या बसपा ज्वाइन कर ली है?” इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विश्वजीत त्रिपाठी गोरखपुर के वार्ड नंबर 26 बेतियाहाता से भाजपा पार्षद हैं। उन्होंने रवि किशन से बातचीत के तीन वीडियो जारी किए हैं। आखिरी वीडियो में पार्षद ने दावा किया कि शिकायत के बाद रवि किशन ने उनका फोन नहीं उठाया।

Related posts

Determined woman throws darts at target for concept of business success and achieving set goals

Leave a Comment