[email protected]

महिला पुलिसकर्मी ने मकान मालिक के बीमार बेटे के इलाज के 10 लाख रुपये ठगे !गाजियाबाद 

October 18, 2026

AI IMAGE

वेव सिटी थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला पुलिसकर्मी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से खाते से 10 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

पीड़ित का आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी उसके यहां किराए पर रहने आई थी। महिला और उसके पति ने उन्हें झांसे में लेकर मोबाइल लिया और खाते से अपने एवं अन्य लोगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने निकाल लिए थे 10 लाख रुपये 

डासना निवासी महेश ने कोर्ट में शिकायत देकर बताया कि उनके यहां इंदरगढ़ी निवासी दिव्या उर्फ रुचि अपने पति विकास उर्फ निक्की के साथ आई थी। दिव्या ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताया था जबकि उसका पति ऑटो चलाता था। आरोपितों ने पहले उनका भरोसा जीता। इसके बाद उनके मोबाइल से खाते की जानकारी चुरा ली। पीड़ित का कहना है कि उनका बेटा बीमार था, जिसके इलाज में वह व्यस्त रहते थे। आरोप है कि आरोपितों ने 28 जनवरी से 22 फरवरी के बीच उनके खाते से कई बार में 10 लाख रुपये निकाल लिए।

थाने में दर्ज किया गया केस

बेटे के इलाज के लिए जब रुपये निकालने वह बैंक गए, तब पता चला कि उनके खाते में रुपये ही नहीं है। आरोप है कि इलाज के रुपये न होने के कारण वह समय पर बेटे का इलाज नहीं करा पाए, जिससे उनके बेटे की मौत हो गई।

जब वह शिकायत लेकर पुलिस के पास गए तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। परेशान होकर उन्होंने कोर्ट में शिकायत दी। कोर्ट के आदेश पर दिव्या, विकास, राजकुमार और मोहम्मद तालीम के खिलाफ वेव सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कराई गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

अनिल कुमार गॉड पिछले 15 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. गॉड.की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान मै TNI . अनिल कुमार गॉड ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग करना उनका शौंक है

Related posts

Determined woman throws darts at target for concept of business success and achieving set goals

Leave a Comment