[email protected]

एटीएम में रबर रिंग का जाल… खाते से पैसा कटता, कैश गायब!नई दिल्ली

September 18, 2026

मध्य जिला स्पेशल स्टाफ ने एटीएम से छेड़छाड़ कर नकदी हड़पने वाले अमन (22) और सूरज सिंह (28) को दबोचा।

आरोपियों से देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और बजाज पल्सर बाइक बरामद। पुलिस के मुताबिक, रबर रिंग से एटीएम के कैश डिस्पेंसर में रुकावट पैदा कर नकदी अंदर फंसा देते थे। ग्राहक के चले जाने के बाद वापस आकर रकम निकाल लेते थे।

पूछताछ में गुरुग्राम और कपासहेड़ा के एटीएम से जुड़ी वारदातों के साथ 19–20 अन्य घटनाओं का भी खुलासा हुआ है, जिनमें भूमिका की जांच जारी है।

कैश नहीं निकला, पैसा कट गया? समझो कहानी में ट्विस्ट है—तुरंत बैंक और पुलिस को खबर करें

REPORT

सेंट्रल डीसीपी रोहित राजवीर सिंह की अपील: खाते से रकम कटने के बावजूद एटीएम से नकदी न निकले तो लेन-देन की स्थिति तुरंत जांचें और संबंधित बैंक/एटीएम सेवा प्रदाता तथा पुलिस को सूचना दें। @DCPCentralDelhi
#DelhiPolice #CentralDistrict #ATMFraud #ATMTrap #ATMAlert #CyberCrime #CrimeNews #DelhiCrime #PoliceAction

Related posts

Determined woman throws darts at target for concept of business success and achieving set goals

Leave a Comment