

बरामदगी 100 अदद मोबाइल भिन्न भिन्न कम्पनियों के सम्बन्धित मु०अ०सं० 273/26 धारा 305(2)/317(2)/317(5) बी.एन.एस. व गिरफ्तारी 01 नफर अभियुक्त
प्रेस नोट
श्रीमान पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ श्री प्रकाश डी महोदय के निर्देशन में, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ श्रीमान आर०के० भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक रेलवे महोदय श्री आशुतोष शुक्ला के आदेशानुसार दिनांक 08.10.2026 को अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गाजियाबाद श्री अशोक कुमार सिरोडिया के कुशल पर्यवेक्षण में मुझ पुलिस निरीक्षक मनोज चौधरी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 08.10.2026 को थाना जीआरपी गाजियाबाद पर प्लेट फार्म नंबर 5-6 गूलर के पेड़ से 10 कदम साहिबाबाद की तरफ रेलवे स्टेशन गाजियाबाद पर समय करीब 23.55 बजे लगभग 01 नफर अभियुक्त 1. जियाउर रहमान पुत्र जाकिर हुसैन नि० ग्राम मजवा बड़ी जनपद मालदा पश्चिम बंगाल उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 100 अदद मोबाइल भिन्न भिन्न कम्पनियों के सम्बन्धित मु०अ०सं० 273/26 धारा 305(2)/317(2)/317(5) बी.एन.एस. थाना जीआरपी गाजियाबाद पर बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
अभियुक्तगण का नाम पता व आपराधिक इतिहास:-
1. जियाउर रहमान पुत्र जाकिर हुसैन नि० ग्राम मालदा पश्चिम बंगाल उम्र करीब 26 वर्ष
- मु०अ०सं० 273/26 धारा 305(2)/317(2)/317(5) बी एन एस थाना जीआरपी गाजियाबाद। (पंजीकृत अभियोग)
बरामदगी का विवरण
1-100 अदद मोबाइल (मु०अ०सं० 273/26 धारा-305(2)/317(2)/317(5) बी.एन.एस)
बरामद माल की अनुमानित कीमत:- 1650000
अभियुक्त का अपराध करने का तरीका:-
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है अभियुक्त दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के आसपास के रेलवे स्टेशनों से चोरी गये मोबाईल फोन को अन्य अपराधियों से खरीदकर पश्चिम बंगाल मालदा ले जाकर बेचने का कार्य करता है इसका एक अन्य साथी राजू उर्फ सौरभदास पुत्र मोहनदास नि० मालदा टाउन प०बंगाल जो व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से इसको निर्देशित करता है और चोरी के मोबाईल खरीदने बेचने में इसकी सहायता करता है इस प्रकार ये लोग चोरी किये मोबाईल फोन को बेचकर धनार्जन करते हैं अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थानों से जानकारी की जा रही है। तथा इनके अन्य साथी जो इस अपराध के घटनाक्रम में सम्मिलित है उनके बारे में जांच की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्य:-
- SOG अतुल कुमार प्रभारी GRP गाजियाबाद
- प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज चौधरी थाना प्रभारी जीआरपी गाजियाबाद
- प्रभारी निरीक्षक श्री अब्दुल लतीफ थाना प्रभारी आरपीएफ गाजियाबाद
- उ०नि० श्री ओमप्रकाश कुमार थाना जीआरपी गाजियाबाद
- उ०नि० SOG अतुल कुमार प्रभारी GRP गाजियाबाद
- का० 1625 रवि कुमार थाना जीआरपी गाजियाबाद
- का० 1140 मोनू कुमार थाना जीआरपी गाजियाबाद
- का० 761 पुष्पेन्द्र कुमार थाना जीआरपी गाजियाबाद
- उ०नि० पंकज यादव आरपीएफ गाजियाबाद
- हे०का० रणवीर सिंह दिल्ली ईस्ट एसओजी/आरपीएफ
- हे०का० यशपाल सिंह दिल्ली ईस्ट एसओजी/आरपीएफ
मीडिया सैल
जीआरपी गाजियाबाद

अनुमानित, 165000


अनिल कुमार गॉड पिछले 15 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. गॉड.की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान मै TNI . अनिल कुमार गॉड ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग करना उनका शौंक है
