[email protected]

SCC sapphire सोसाइटी गाजियाबाद राज नगर एक्सटेंशन को न्याय के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा

October 29, 2026

SCC Sapphire, NH-58, Raj Nagar Extension, Ghaziabad

गाजियाबाद: SCC Sapphire सोसायटी में AOA गठन और विभागीय जांच पर गंभीर सवाल

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित SCC Sapphire सोसायटी के निवासी श्री पुनीत शर्मा ने आरोप लगाया है कि बिल्डर के विरुद्ध वर्ष 2020 से लगातार शिकायतें करने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि वर्ष 2024 में बिना समुचित अनुमति और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के AOA गठन किया गया तथा बिल्डर के एक कर्मचारी को AOA का सदस्य बनाया गया, जिसकी जानकारी उन्हें 30 मार्च 2025 में WhatsApp के माध्यम से मिली।

श्री शर्मा के अनुसार, 15 अप्रैल 2025 से लगातार पत्राचार, तहसील दिवस और जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत रखने के बाद मामला मेरठ मंडलायुक्त तक पहुँचाया गया, जहाँ उचित जांच के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद संबंधित विभागों की रिपोर्टों की सत्यता पर सवाल बने हुए हैं।

श्री शर्मा का दावा है कि GDA में कार्यरत जेई श्री इम्तियाज अहमद से पूछताछ के दौरान रिपोर्ट संबंधी जानकारी को लेकर विरोधाभास सामने आए, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार के समक्ष भी रिपोर्टों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।

मुख्य सवाल यह है कि क्या IGRS शिकायतों का निस्तारण वास्तविक जांच और साक्ष्यों के आधार पर हो रहा है? श्री पुनीत शर्मा ने मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच, संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

अनिल कुमार गॉड पिछले 15 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. गॉड.की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान मै TNI . अनिल कुमार गॉड ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग करना उनका शौंक है

Ghaziabad News, Raj Nagar Extension News, SCC Sapphire, SCC Sapphire Ghaziabad, AOA Election, GDA News, Ghaziabad AOA Dispute, IGRS Complaint, Meerut Commissioner, Punit Sharma

अनिल कुमार गॉड पिछले 15 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. गॉड.की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान मै TNI . अनिल कुमार गॉड ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग करना उनका शौंक है

Related posts

Determined woman throws darts at target for concept of business success and achieving set goals

Leave a Comment