[email protected]

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़ ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।

October 31, 2026

राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति पुलिसकर्मियों ने लिया संकल्प

राष्ट्रीय एकता दिवस के इस कार्यक्रम के माध्यम से गाज़ियाबाद पुलिस ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना, राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना और पुलिस बल में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। इस प्रकार पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश

पुलिस आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल एक दिवस तक सीमित रहने वाला संकल्प नहीं हैं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से पुलिसकर्मियों की निरंतर जिम्मेदारी हैं। समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव, शांति और विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक हैं। पुलिस विभाग की जिम्मेदारी हैं कि वह कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करे और समाज में एकता एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में आत्मसात करने तथा पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया। राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़ ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक मजबूत और संगठित राष्ट्र बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनकी अदम्य इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरदार पटेल को लौह पुरुष के रूप में जाना जाता हैं। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा हैं। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़ ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक मजबूत और संगठित राष्ट्र बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनकी अदम्य इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरदार पटेल को लौह पुरुष के रूप में जाना जाता हैं। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा हैं। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।

अनिल कुमार गॉड पिछले 15 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. गॉड.की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान मै TNI . अनिल कुमार गॉड ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग करना उनका शौंक है
Ghaziabad Police, Rashtriya Ekta Diwas, Sardar Vallabhbhai Patel, J Ravindra Goud, Ghaziabad Police Commissioner, National Unity Day Ghaziabad, UP Police News, Ghaziabad News, Police Commissionerate Ghaziabad, Sardar Patel Jayanti

Related posts

Determined woman throws darts at target for concept of business success and achieving set goals

Leave a Comment