[email protected]

स्कूल में लकड़ी काटने वाली आरी से छात्रों पर हमला, 2 छात्राएं घायल; CM नायडू ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देशआंध्र प्रदेश

October 31, 2026
स्कूल में लकड़ी काटने वाली आरी से छात्रों पर हमला, 2 छात्राएं घायल; CM नायडू ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देशआंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हमला सुबह करीब 10:30 बजे रापताडू गांव के जिला परिषद हाई स्कूल में हुआ। यह घटना क्लासरूम के अंदर हुई, जहां एक शिक्षक मौजूद थे और पढ़ाई चल रही थी।

एयर एंबुलेंस के जरिए बेंगलुरु ले जाई जाएगी छात्रा
दोनों लड़कियों को इमरजेंसी इलाज के लिए सीधे अनंतपुर के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक की वहां गंभीर सर्जरी चल रही है और उसे एयर एम्बुलेंस के जरिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम हेमंत उर्फ डुम्मू है। बताया जाता है कि हमले के बाद वह स्कूल से भाग गया था। बाद में उसे धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि वह श्री सत्य साईं जिले के धर्मवरम मंडल के नागालुर का रहने वाला है और लड़की का दूर का रिश्तेदार बताया जाता है। इस हमले से छात्रों और स्टाफ के बीच दहशत फैल गई। पुलिस ने घटनाक्रम का पता लगाने और हमले के पीछे की परिस्थितियों को समझने के लिए जांच शुरू कर दी है। हमले के मकसद की भी जांच की जा रही है।

सीएम नायडू ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट किया, “राप्टाडु जेडपी हाई स्कूल में 10वीं कक्षा की एक छात्रा पर उसकी क्लास के अंदर हुए बर्बर हमले से मैं गहरे सदमे में हूं और बेहद आक्रोशित हूं। जो हमलावर स्कूलों के अंदर हमारी बच्चियों को निशाना बनाते हैं, उनके लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से उसके ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रख रहा हूं और मैंने मेडिकल टीम को निर्देश दिया है कि वे उसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ देखभाल दें। मैंने पुलिस को आदेश दिया है कि वे इस घटना के लिए जिम्मेदार दरिंदे को ढूंढ़ निकालें और उसे जल्द से जल्द सबसे कड़ी कानूनी सजा दिलाएं।” अमरावती। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्टाडु मंडल में शनिवार सुबह एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई चल रही थी तभी 21 साल का एक युवक लकड़ी काटने वाली आरी लेकर 10वीं कक्षा के कमरे में घुस गया। उसने दो छात्राओं पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

डिजिटल डेस्क, अमरावती अनिल कुमार गॉड पिछले 15 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. गॉड.की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान मै TNI . अनिल कुमार गॉड ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग करना उनका शौंक है
Raptadu School Attack, Anantapur News, Andhra Pradesh Crime News, ZP High School Raptadu, Hemant Urf Dummu Arrested, Andhra Student Attack, CM Chandrababu Naidu Statement, Dharmavaram Railway Station, Air Ambulance Bengaluru, Andhra Pradesh Govt School, Rapthadu Mandal News, Andhra School Horror

Related posts

Determined woman throws darts at target for concept of business success and achieving set goals

Leave a Comment