[email protected]

लखनऊ में पुलिस अधिकारी बनकर 6 युवकों ने एंटीक सामानों के कारोबारी को अगवा कर लिया।

September 21, 2026

लखनऊ में पुलिस अधिकारी बनकर 6 युवकों ने एंटीक सामानों के कारोबारी को अगवा कर लिया।

लखनऊ में पुलिस अधिकारी बनकर 6 युवकों ने एंटीक सामानों के कारोबारी को अगवा कर लिया। स्कॉर्पियो में बंधक बनाकर उसे असलहे के बल पर पीटा। पत्नी को फोन कराकर कहलवाया कि 15 लाख रुपए भेज दो नहीं तो मार डालेंगे।

पत्नी ने ड्राइवर के जरिए 13 लाख रुपए और जेवर भिजवाए, जिसके बाद आरोपियों ने कारोबारी को छोड़ दिया। वारदात के 8 दिन बाद रविवार को पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 यूपी के बुलंदशहर और 2 बिहार के रहने वाले हैं।

कारोबारी के अपहरण की प्लानिंग पटना में बैठकर बनाई गई थी। इसमें कारोबारी का एक पार्टनर भी शामिल है। उसने 20 दिन में करीब 7 बार रेकी करवाई थी। आरोपियों के पास से इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों के फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं। कारोबारी को आरोपियों ने फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर पूछताछ करने के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाया था।
लखनऊ साउथ के DCP मोहम्मद मुश्ताक ने बताया- सुदर्शन घोष आलमबाग के राजेंद्रनगर में साकेत अपार्टमेंट में रहते हैं। 13 सितंबर को उन्होंने कृष्णानगर थाने में शिकायत की थी।

सुदर्शन ने बताया कि वह आलमबाग में एंटीक चीजों की बड़ी शॉप चलाते हैं। 12 सितंबर को वे अपनी शॉप पर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया।

असलहा दिखाकर डराया-धमकाया और विरोध करने पर पिटाई की। शातिर बदमाश उन्हें करीब 9 घंटे तक गाड़ी में बंधक बनाकर लखनऊ से आगरा और कन्नौज के रास्तों पर घुमाते रहे। लगातार जान से मारने की धमकी देकर फिरौती की मांग करते रहे।

आखिरकार कारोबारी ने पत्नी को फोन किया और फिरौती की रकम आरोपियों के बताए लोकेशन पर लाने को कहा।

पत्नी ने ड्राइवर के जरिए 13 लाख रुपए और कुछ जेवर भेज दिए। आरोपियों ने फिरौती कन्नौज में ली। इसके बाद कारोबारी को शहीद पथ पर छोड़कर फरार हो गए। सुदर्शन घोष अपने घर पहुंचे तो पूरी घटना परिवार को बताई और अगले दिन थाने में केस दर्ज कराया।
पुलिस आईडी कार्ड दिखाकर धौंस जमाते थे: आरोपियों के पास पुलिस के 4 आईडी कार्ड मिले हैं। वे इनसे ही लोगों पर धौंस जमाते थे।

पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी अनुराग (26), लवी कुमार (30), दीपांशु कुमार (24) और आकाश चौधरी (23) शामिल हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अनुराग कुमार (33) और सारण जिले के सोनपुर निवासी मनीष कुमार (24) को भी गिरफ्तार किया गया है।TnI REPORT

Related posts

Determined woman throws darts at target for concept of business success and achieving set goals

Leave a Comment