
झांसी। यूपी के झांसी में बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी इलाके में चार युवकों ने एक चूहे को रस्सी से बांधकर कथित तौर पर आग लगा दी और इसका वीडियो बना लिया। 47 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।वीडियो में चूहा आग से बचने के लिए छटपटाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने झांसी पुलिस को टैग कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने की कार्रवाई, 3 गिरफ्तारवायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए झांसी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों जुनैद, आसिफ और शफीक कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चौथा आरोपी जीशान फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।सोशल मीडिया पर आक्रोशवीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा, “एक बेजुबान को जिंदा जला दिया गया… आखिर इतनी क्रूरता कहां से आती है? इंसानियत सिर्फ इंसानों के प्रति दया का नाम नहीं है।”पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जानवरों के साथ क्रूरता की किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Jhansi News, UP News, Animal Cruelty, Rat Burn Video Viral, Jhansi Police, Kasai Mandi, UP Crime News, Animal Cruelty Act, Viral Video, The Nation Ink
