
गाजियाबाद के सच्चे जनसेवक रवि त्रिपाठी: हर त्योहार, हर सुख-दुख में जनता के साथ
गाजियाबाद। जब बात निस्वार्थ समाज सेवा की आती है, तो गाजियाबाद में एक नाम सम्मान के साथ लिया जाता है – रवि त्रिपाठी। पेशे से भले ही वे एक आम नागरिक हों, लेकिन समाज के प्रति उनकी सोच और सेवा भाव ने उन्हें एक सच्चे समाजसेवी के रूप में पहचान दिलाई है।
त्रिपाठी जी का मानना है कि समाज सेवा कोई पद या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि नियत और निरंतर प्रयास से होती है। लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने से लेकर, रक्तदान शिविर, गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद और हर धार्मिक-सामाजिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना, उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, “रवि त्रिपाठी जी हर किसी के सुख-दुख में बिना बुलाए खड़े हो जाते हैं। त्योहारों पर बधाई देना हो या किसी गरीब परिवार की मदद, वे हमेशा सबसे आगे रहते हैं।
“दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और छठ महापर्व जैसे पावन अवसरों पर भी वे सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं।रवि जी कहते हैं,
“मेरा उद्देश्य सिर्फ सेवा है। मैं चाहता हूं कि मेरे गाजियाबाद का हर व्यक्ति खुशहाल, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बने।”ऐसे समाजसेवियों की वजह से ही समाज में इंसानियत और विश्वास आज भी जिंदा है।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। धनतेरस के पावन अवसर पर माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी के घरों में धन-धान्य, आरोग्य और खुशहाली बनी रहे।
छठ महापर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रवि त्रिपाठी समाजसेवी ने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना, आस्था और अनुशासन का सबसे पवित्र पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति कृतज्ञता का भाव सिखाता है। छठी मैया सभी व्रतधारियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि रवि त्रिपाठी समाजसेवी हमेशा किसान, मजदूर, नौजवान और सर्व समाज के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। त्योहारों के इस पावन अवसर पर हम सभी को आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।अंत में उन्होंने कहा कि इस दीपावली पर हम सभी अपने आस-पास के जरूरतमंदों की मदद करें और एक दीया खुशहाली और सद्भाव के नाम भी जलाएं।
मेरी ओर से आप सभी को दीपावली, धनतेरस एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ लक्ष्मी की कृपा और छठी मैया के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
अनिल कुमार गॉड पिछले 15 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. गॉड.की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान मै TNI . अनिल कुमार गॉड ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग करना उनका शौंक है
गाजियाबाद
समाजसेवी रवि त्रिपाठी
Ravi Tripathi Social Worker Ghaziabad
गाजियाबाद के समाजसेवी
Ghaziabad samajsevi
