[email protected]

रजनगर एक्सटेंशन में सीएम योगी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च, उमड़ा जनसैलाब गाजियाबाद में बरसे CM योगी

November 5, 2026

TNI ANILKUMAR GAUR REPORT

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ भव्य मार्च निकाला गया। मुख्यमंत्री ने करीब 1.5 किलोमीटर लंबा रोड शो और पदयात्रा कर जनता का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के जरिये कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतंत्र बचाने का अभियान नहीं चला रहे, बल्कि अपने परिवार को बचाने की कवायद कर रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी की तुलना बार-बार परीक्षा में फेल होने वाले ऐसे लड़के से की, जो हर बार अपनी नाकामी के लिए नया बहाना बनाता है। सपा सरकार में कहा जाता था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है उसमें कुख्यात गुंडा। देखाे आए सपाई, बिटिया घबराई।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी की स्थिति गांव के उस लड़के जैसी हो गई है, जो चार बार परीक्षा में फेल होने के बाद हर बार अलग-अलग वजह बताता है। कभी कापी बदलने, कभी सिलेबस से बाहर प्रश्न आने, कभी पेन की स्याही खत्म होने और कभी सामने वाले छात्र के तेजी से लिखने को अपनी असफलता का कारण बताता है।

योगी ने बताया कांग्रेस चुनाव जीतने पर क्या करती?

इसी तरह कांग्रेस चुनाव जीतने पर अपनी उपलब्धि बताती है और हारने पर ईवीएम को दोष देती है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर अनर्गल टिप्पणी करना और उनके प्रति अविश्वास जताना कांग्रेस की प्रवृत्ति बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी तारीख को 1984 में दिल्ली में सिख विरोधी हिंसा हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस दिन सिखों का कत्लेआम हुआ, उस दिन कांग्रेस रामलीला मैदान में जश्न मना रही थी। योगी ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करके देश के लोकतंत्र और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत का अपमान कर रही है।

सपा के शासनकाल को गुंडागर्दी और दंगों से जोड़ा

योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की चार बार सरकार रही, लेकिन उसकी पहचान गुंडागर्दी, अराजकता, कर्फ्यू और दंगों से बनी। उस समय लोगों के बीच कहावत चलती थी कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है उसमें कोई कुख्यात गुंडा।

उन्होंने महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सपा के शासन में बेटियां और व्यापारी सुरक्षित महसूस नहीं करते थे। कोसीकलां, मुजफ्फरनगर, मथुरा, बरेली, संभल, मुरादाबाद, बुलंदशहर, मेरठ और सहारनपुर के दंगों का जिक्र कर उन्होंने सपा को घेरा।

उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाली सपा और राम मंदिर के मार्ग में बाधा डालने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की बात कर रही हैं।

राम मंदिर को लेकर भी कांग्रेस-सपा को घेरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कांग्रेस और सपा ने विरोध किया। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण दिए जाने के बावजूद दोनों दलों के नेता शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बना है।

भाजपा ने विरासत और विकास दोनों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने राम मंदिर के साथ काशी विश्वनाथ धाम और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। विपक्ष इस यात्रा में बाधा डालने का प्रयास कर रहा है। जनता को विपक्ष की राजनीति और उसके दुष्प्रचार से अवगत कराने की जरूरत है।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रशंसा की

योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिला। कांग्रेस और सपा परिवारवादी पार्टियां हैं। इनमें एक ही परिवार के लोगों का नेतृत्व चलता है। भाजपा ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को बेनकाब करने के लिए देशभर में पदयात्रा शुरू की है।

पांच नवंबर को देश के 100 स्थानों पर पदयात्राएं पूरी हो रही हैं। गाजियाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी अनंत ओझा, क्षेत्रीय प्रभारी राम प्रताप सिंह चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, प्रदेश सरकार के मंत्री और सांसदों के साथ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक त्यागी मौजूद रहे।

cm-yogi-loktantra-bachao-arajakta-hatao-march-rajnagar-extension-ghaziabad avascriptसीएम योगी गाजियाबाद
योगी आदित्यनाथ राजनगर एक्सटेंशन
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ मार्च
योगी आदित्यनाथ रोड शो गाजियाबाद
भाजपा रैली गाजियाबाद
रजनगर एक्सटेंशन समाचार
गाजियाबाद ब्रेकिंग न्यूज
यूपी सीएम योगी न्यूज

Related posts

Determined woman throws darts at target for concept of business success and achieving set goals

Leave a Comment