
गाजियाबाद। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा एवं छठ महापर्व के पावन अवसर पर पंचायत सहायक विकास चंदेला ने समस्त ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में
विकास चंदेला ने कहा —
“दीपावली खुशियों का त्योहार है, यह हमारे जीवन में नई उमंग और नई रोशनी लाता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए। गोवर्धन पूजा हमें गौ-सेवा और प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है
और छठ महापर्व सच्ची आस्था का प्रतीक है। मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।”कर्तव्यनिष्ठ युवा की पहचान
विकास चंदेला एक युवा, कर्मठ और
मिलनसार पंचायत सहायक के रूप में जाने जाते हैं। ग्रामीण विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और जनता के प्रति सेवा भावना की सभी सराहना करते हैं।— विकास चंदेला, पंचायत सहायक
- मानव सेवा ही ईश्वर सेवा: भारतीय संस्कृति में हमेशा से माना गया है कि पीड़ित और जरूरतमंद इंसानों की सेवा करना ही सबसे बड़ी भक्ति और ईश्वर की सेवा है।
- निस्वार्थ भाव: सच्चा समाजसेवी वह है जो मान-अपमान, लाभ-हानि या प्रसिद्धि की परवाह किए बिना अपना तन, मन और धन समाज के उत्थान में लगा देता है।
- सामाजिक समानता और एकता: समाज सेवा से समाज में फैली असमानता, गरीबी, अंधविश्वास, कुरीतियों और भेदभाव को दूर करने में मदद मिलती है।
- आत्मसंतोष: प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. प्रकाश आमटे के अनुसार, सेवा उपकार की भावना से नहीं बल्कि आत्मसंतोष और कर्तव्य की भावना से की जानी चाहिए ताकि विनम्रता बनी रहे।
विकास चंदेला, पंचायत सहायक गिरधरपुर सुनारसी
