
TNI गाजियाबाद। प्रकाश के महापर्व दीपावली, धन-वैभव के पर्व धनतेरस, प्रकृति और गौ-संरक्षण के प्रतीक गोवर्धन पूजा एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी,
गाजियाबाद श्री प्रमोद कुमार सिंह ने समस्त जनपदवासियों, प्रदेशवासियों एवं परिवहन विभाग परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री प्रमोद कुमार सिंह ने कहा —
“दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर जाने की प्रेरणा देता है। मैं कामना करता हूं कि इस दीपावली पर प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि का दीप प्रज्ज्वलित हो। धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे, गोवर्धन पूजा पर हम प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें और छठ महापर्व पर भगवान सूर्यदेव सभी को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”
सड़क सुरक्षा पर विशेष अपील
श्री सिंह ने त्योहारों के मद्देनजर आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खुशियों का त्योहार तभी सार्थक है जब हम सुरक्षित रहें।दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।नशे की हालत में वाहन न चलाएं।तेज गति से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।
विभाग में कार्यकुशलता के लिए चर्चित
श्री प्रमोद कुमार सिंह अपने सरल स्वभाव और कार्यकुशल प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी के रूप में उन्होंने विभाग में पारदर्शिता और जन-सुविधा को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में गाजियाबाद परिवहन विभाग लगातार बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है।
प्रमोद कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी, गाजियाबाद
अनिल कुमार गॉड पिछले 15 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. गॉड.की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान मै TNI . अनिल कुमार गॉड ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग करना उनका शौंक है THE NATION INK
#RTOGhaziabad #PramodKumarSingh #GhaziabadRTO #DiwaliWishes #RoadSafety #GhaziabadNews
